{"_id":"67b4e8ecaa810683460b83eb","slug":"information-given-to-students-about-internship-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-133299-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी इंटर्नशिप करने की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी इंटर्नशिप करने की जानकारी
Wed, 19 Feb 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में इंटर्नशिप पर परामर्श पर व्याख्यान करवाया गया। मुख्य वक्ता डॉ. राखी इंटर्नशिप करने की जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि इंटर्नशिप कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री लेने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत योग्यता के लिए अनिवार्य कोर्स है।
उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप का चुनाव करने के लिए व्यवसायिक व सामाजिक नेटवर्क काफी काम आता है। विद्यार्थियों को ऐसे नेटवर्क बनाने पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. राखी ने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों के रूचि के क्षेत्र में एक अनुभवात्मक शिक्षण है। जिसमें विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभवों के जरिए सीखने का मौका मिलता है। इस दौरान इंटर्नशिप के उददेश्य, महत्व, अवसर व चुनौतियों को लेकर चर्चा की।
डॉ. राखी ने इंटर्नशिप के विभिन्न अवसरों, मुख्य क्षेत्रों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया, सुपरवाइजर के साथ इंटर्नशिप प्रदान करने वाली संस्था से पत्र व्यवहार, सहमति व कॉलेज की अनुमति, इंटर्नशिप पूर्ण करने पर मिलने वाला सर्टिफिकेट व इंटर्नशिप रिपोर्ट लिखने का फॉमेंट, रिपोर्ट कॉलेज में जमा करवाने की प्रक्रिया को समझा।
विज्ञापन
वहीं विद्यार्थियों को कंपनी में इंटर्नशिप का आवेदन करने के लिए प्रभावी रिज्यूम व साक्षात्कार में उपस्थित होने के तरीकों के बारे बताया गया। इस दौरान शिक्षक प्रभारी डॉ. विरेंद्र सिंह ढिल्लो, गौरव बरेजा, प्रो. रणदीप, उषा आदि मौजूद रहे।