{"_id":"68f28ae53a1132a389008250","slug":"information-about-trip-monitoring-service-given-to-women-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145550-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिलाओं को दी ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिलाओं को दी ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा की जानकारी
Fri, 17 Oct 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दुर्गा शक्ति टीम की प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम रानी ने ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा की जानकारी दी। उन्हें बताया कि सफर के दौरान वह अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकती हैं।
कुसुम रानी ने दुर्गा शक्ति टीम के साथ शहर के प्रमुख ऑटो स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं से संवाद किया। उन्हें बताया कि यदि ऑटो में सफर के दौरान कोई सहयात्री उन्हें असहज महसूस कराता है तो तुरंत इसकी शिकायत कर सकती हैं। इसके लिए महिला हेल्पलाइन नंबर-1091, 112 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क किया जा सकता है।
जिले में चलने वाले सभी ऑटो के ऊपर चालक का नाम व मालिक का मोबाइल नंबर अंकित होता है, जिससे किसी भी तरह की शिकायत की स्थिति में संबंधित व्यक्ति की पहचान कर पाना आसान हो जाता है। महिलाओं को सलाह दी कि ऑटो में बैठने से पहले इन जानकारियों को जरूर देख लें और सुरक्षित महसूस न होने पर वाहन को बदलने में संकोच न करें।