{"_id":"68545c56a1a59820210a9f1a","slug":"information-about-the-side-effects-of-drugs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-139586-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशीली दवा के दुष्प्रभावों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशीली दवा के दुष्प्रभावों के बारे में दी जानकारी
Fri, 20 Jun 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में नशीली दवाओं पर व्याख्यान व सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए मार्गदर्शन सत्र करवाया गया। इस दौरान एनएनओ डॉ. अनिल कुमार ने कैडेट्स को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे जानकारी दी।
व्याख्यान का उद्देश्य कैडेट्स को नशे के खतरों से अवगत करवाकर उन्हें दूर रखना रहा। वहीं, समाज में बढ़ते नशीली पदार्थों के खतरे के प्रति सतर्क रहना था। इस दौरान अंबाला एआरओ मेजर सतावन हेमंत सिंह एक और प्रेरणादायक व्याख्यान सशस्त्र बलों में शामिल होने के बारे जानकारी दी। इस सत्र में कैडेट्स को भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती की विभिन्न प्रविष्टियों, योग्यता मानदंडों एवं तैयारी के तरीकों के बारे में बताया गया।
एनसीसी का दस दिवसीय शिविर कर्नल जर्नल सिंह, कमांडिंग ऑफिसर और कर्नल जितेंद्र सिंह दहिया, प्रशासनिक अधिकारी के मार्गदर्शन में चल रहा रहा है। सूबेदार मेजर जसवंत सिंह व समर्पित एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों की टीम मेजर ममता ओबेरॉय, प्रथम अधिकारी उमेश प्रताप सिंह, तृतीय अधिकारी गुरविंद्र सिंह व पुनीत कुमार की देखरेख में शिविर की गतिविधियां करवाई जा रही हैं शिविर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के कुल 518 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।