फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Information about folk traditions given through dance in rehearsal

Yamuna Nagar News: पूर्वाभ्यास में नृत्य से दी लोक परंपराओं की जानकारी

Sat, 25 Jan 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Information about folk traditions given through dance in rehearsal
जगाधरी। तेजली खेल परिसर में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान जवानों और कैडेटों ने मार्च पास्ट, परेड और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान डीसी ने कैप्टन मनोज कुमार ने ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान उन्होंने नृत्य से देश की लोक परंपराओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में सुबह दस बजे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इससे पूर्व वे पुलिस लाइन जगाधरी में स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। समारोह के दौरान जिले के स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध वीरांगनाओं के अलावा सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर एसपी राजीव देसवाल, एसडीएम जगाधरी सोनू राम, सीटीएम पीयूष गुप्ता, डीईओ धर्मेंद्र चौधरी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, जिला रेडक्रॉस समिति सचिव रणधीर सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखविंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------------
डीएसपी करेंगे परेड का नेतृत्व

डीसी ने बताया कि समारोह में परेड का नेतृत्व डीएसपी आशीष चौधरी जबकि परेड में पुरुष पुलिस टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई विशाल करेंगे। महिला पुलिस टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई रुचि करेंगी और गृह रक्षी दल टुकड़ी का नेतृत्व एसआई रमेश कुमार करेंगे। एनसीसी पुरुष कैडेट की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर लक्ष्य भारद्वाज, एनसीसी लड़कियों की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर अन्नया करेंगी। भारत स्काउट गाइड लड़कों की टुकड़ी का नेतृत्व गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल लीडर अभिषेक पाल और लड़कियों की टुकड़ी का नेतृत्व लीडर कुमारी पायल कर रही हैं। प्रजातंत्र के प्रहरी टुकड़ी का नेतृत्व कुमारी हंसिका व गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर का बैंड जिसका नेतृत्व कुमारी निष्ठा की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

14 स्कूलों के विद्यार्थी करेंगे पीटी व डंबल शो

जिलास्तरीय समारोह में शारीरिक कार्यक्रमों में 14 विद्यालयों के विद्यार्थी मास पीटी व डंबल शो दिखाएंगे। सभी विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारवन के डीपी मदन लाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा समारोह में डीएवी पब्लिक स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी के विद्यार्थी देश भक्ति नृत्य, सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी के विद्यार्थी विभिन्न प्रदेशों के नृत्य, जीएनजी कॉलेज की छात्राएं गिद्दा प्रस्तुत करेंगी। जबकि नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी जय जवान-जय किसान नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की छात्राएं हरियाणवी नृत्य पर प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व विकास को दर्शाती झांकियां दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed