फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Industry Trade Board submitted a memorandum of problems to the MP

Yamuna Nagar News: उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद को समस्याओं का सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 Jul 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Industry Trade Board submitted a memorandum of problems to the MP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को लोकसभा सांसद वरुण चौधरी से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने किया। इस दौरान मंडल की ओर से वरुण चौधरी के सांसद बनने पर पुष्प व शुभकामनाएं दीं। वहीं उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नाम समस्याओं व मांगों का ज्ञापन सौंपा।
महेंद्र मित्तल ने बताया कि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश व्यापारियों के हित में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार का सहयोग करता है। परंतु जब भी कोई आंदोलन या उपद्रव होता है, तो सबसे पहले व्यापारी को डराया व धमकाया जाता है। महेंद्र मित्तल ने कहा कि सरकार की नीतियों से भी व्यापारी उलझा रहता है।
विज्ञापन

महेंद्र मित्तल ने सांसद को बताया कि सरकार ने जीएसटी के समय कहा था कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार का चुनावी वादा किया था कि चुनाव के कोई नया टैक्स या लाइसेंस नहीं लगाया जाएगा। राष्ट्र में एक टैक्स, एक कानून, एक ही फार्म होगा। व्यापारियों पर और कोई अन्य कर या लाइसेंस नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रदेश की सरकार ने ट्रेड टैक्स लगाया। सरकार की नीतियों से व्यापारी सहित सभी वर्ग पीड़ित है। सरकार ने संपत्ति सर्वे करवाया, जो गलत किया गया है। नगर निगम के नये सर्वे मे नाम व स्थान गलत हैं। उन्होंने ट्रेड लाइसेंस रद्द की अधिसूचना जारी करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed