फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Indigenous market decorated at the airport, five women set up a stall

Yamuna Nagar News: एयरपोर्ट पर सजा स्वदेशी बाजार पांच महिलाओं ने लगाया स्टॉल

Thu, 07 May 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 May 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Indigenous market decorated at the airport, five women set up a stall
मोहाली के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगाए स्वदेशी बाजार में मौजूद समूह की महिला। स्वयं
अशोक कुमार
विज्ञापन


यमुनानगर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वदेशी बाजार सजाया गया है। यहां जिले के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पांच महिलाओं को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉल लगाने का मौका मिला है। खास बात यह है कि ये महिलाएं एक-एक माह तक एयरपोर्ट पर अपने उत्पादों का प्रदर्शनी लगाएंगी और बिक्री करेंगी। इससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ग्राहकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा।



इसकी शुरुआत गांव कुंजल की न्यू लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की प्रधान रेखा ने की। उनके प्रयासों से अन्य महिलाओं को यह मंच मिला। अब रादौर से इंदू, साढ़ौरा के कनिपला गांव से रेखा देवी, मिल्क खास से रेखा और गुंदियाना से प्रवीण सैनी अपने समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के साथ स्टॉल लगाएंगी। वर्तमान में करीब 4500 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 47 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। रेखा ने बताया कि उन्होंने एक अप्रैल को एयरपोर्ट पर स्टॉल लगाई, जिसमें समूह की ओर से तैयार किए टॉयज, टेडी बियर, महिलाओं के परिधान और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। एयरपोर्ट पर आने वाले देश-विदेश के यात्रियों ने उनके उत्पादों में रुचि दिखाई और खरीदारी भी की। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी इजाफा हुआ है। इस पहल को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से प्रायोजित किया गया है। महिलाओं को एयरपोर्ट पर स्टॉल निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उनके रहने और खाने की व्यवस्था भी मुफ्त में की गई है। इससे महिलाओं को आर्थिक बोझ के बिना अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। एयरपोर्ट जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर स्टॉल लगाने से उनके उत्पादों को नई पहचान मिली है और दूर-दराज के ग्राहक भी उनसे जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

-------


पहल अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला मिशन निदेशक सुशील कुमार के निर्देशन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को एयरपोर्ट जैसे बड़े मंच पर अवसर देना उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। भविष्य में बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाओं को स्टॉल उपलब्ध करवाने की योजना बनाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

मोहाली के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगाए स्वदेशी बाजार में मौजूद समूह की महिला। स्वयं

मोहाली के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगाए स्वदेशी बाजार में मौजूद समूह की महिला। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed