{"_id":"68fbcb78c6bb3a127a0348a5","slug":"indian-public-school-team-first-in-sports-activities-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145773-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खेल गतिविधियाें में इंडियन पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खेल गतिविधियाें में इंडियन पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम
Sat, 25 Oct 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में पहुंचने पर खुशी का इजहार करती विजेता टीम के खिलाड़ी व स्टाफ।संस्थान
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विभाग की ओर से विभिन्न खेल गतिविधियां कराई गईं। इसमें यमुनानगर, रादौर, अंबाला, कुरुक्षेत्र व लाडवा के 19 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इन खेल गतिविधियों में इंडियन पब्लिक स्कूल रादौर की टीम प्रथम, एमएलएन स्कूल रादौर की टीम द्वितीय और करियर डिफेंस स्कूल अंबाला की टीम तृतीय स्थान पर रही।
कॉलेज निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के कौशल को निखारने व उन्हें टीम वर्क और सहयोगात्मक कार्यशैली से वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जया मल्होत्रा के निर्देशन में हुआ। मौके पर डॉ. एलएस रीन, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. विकास जुनेजा, अंकुश सिंगला, शबनम भसीन, मोनिका साहनी, निशांत कुमार, हर्षित, अनामिका सोनी मौजूद रहे।