फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   India is moving forward by becoming self-reliant: Rana

भारत आत्मनिर्भर बन आगे बढ़ रहा : राणा

Mon, 11 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
India is moving forward by becoming self-reliant: Rana
तिरंगा यात्रा को रवाना करते कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने सरस्वती खंड के गांव ऊंचा चंदना से तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और देश के वीर जवानों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह तिरंगा यात्रा गांव टोपरा कलां में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ रहा है।
मंत्री ने कहा कि हमें स्वदेशी को अपनाना होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित के लिए निर्णय लेने में सक्षम हैं, उसे किसी दूसरे देश की सलाह की आवश्यकता नहीं है। भारत आज आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ रहा है। इसलिए विश्व में देश को आगे बढ़ाने एवं विकसित बनाने के लिए हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा।
विज्ञापन

मेक इन इंडिया को मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को खरीदना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की पहचान उसका झंडा होता है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नेपाल सिंह राणा, भाजपा के सरस्वती मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदीप सैनी, भाजपा उप मंडल अध्यक्ष गोपाल, मंडल महामंत्री दीपक, चरण सिंह टोपरा, प्रवीण कुमार, रमेश कुमार सुरेश कुमार, विनोद कुमार, सतपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed