फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Increased voter turnout can spoil the electoral equation

Yamuna Nagar News: बढ़े मतदाता बिगाड़ सकते हैं चुनावी समीकरण

Wed, 22 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Increased voter turnout can spoil the electoral equation
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। गत 17 जनवरी तक लिए गए दावे-आपत्तियों के निपटान के बाद नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की वार्ड वाइज मतदाता सूची का अपडेट ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। इस बार मतदाता बढ़ने के साथ बूथों की भी संख्या बढ़ गई है। इससे निगम चुनाव में समीकरण बदल सकते हैं।
इसके मुताबिक इस बार पाेलिंग बूथ बढ़कर 348 हो गए हैं, जबकि पिछले निगम चुनाव में 303 पोलिंग बूथ थे। इसी तरह वर्ष-2018 के चुनाव से अब तक छह वर्षों में 31663 वोटर भी बढ़े हैं। इस तरह 22 वार्डों में कुल मतदाता 321689 हो गए है। इनमें 173448 पुरुष व 163329 महिलाएं हैं। इससे पहले नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के वर्ष 2013 में हुए चुनाव के दौरान 20 वार्डों पर कुल 260077 वोटर थे।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2018 के निगम चुनाव में वार्ड बढ़कर 22 हुए और वोटर 29949 बढ़कर 290026 हुए। दोनों चुनावों में बढ़े वोटरों ने वार्डों में पार्षद चुनाव के समीकरण बदलने का काम किया। अब 31663 वोटर और बढ़ गए हैं, जो आगामी निगम चुनाव वार्डों में उलटफेर कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से 17 जनवरी तक दावे-आपत्तियों के बाद 18 जनवरी को वार्ड वाइज मतदाता सूची के अपडेट ड्राफ्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मुताबिक सबसे ज्यादा वोटर वार्ड नौ में 19784 और सबसे कम वार्ड सात में 12217 हैं। ऐसे ही सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ वार्ड 21 में कुल 21 बूथ हैं, वहीं सबसे कम वार्ड 22 में 11 बूथ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed