फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Inconvenience caused by waterlogging on the road in Tevar village

Yamuna Nagar News: तेवर गांव में सड़क पर जलभराव से परेशानी

Sat, 04 Jul 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Inconvenience caused by waterlogging on the road in Tevar village
तेवर गांव में निकासी के अभाव में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। तेवर गांव की मुख्य सड़क पर बिना बारिश के भी जलभराव रहने से ग्रामीणों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है।
ग्रामीण राजू, असलम और सलीम ने बताया कि सड़क के दोनों ओर मिट्टी का भराव और मकानों का निर्माण होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। अधिकांश मकानों के सामने नालियां नहीं होने के कारण पानी सड़क पर ही जमा रहता है। लगातार जलभराव से सड़क पर लगे इंटरलॉकिंग ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी दिक्कत होती है। कई बार अनजान वाहन चालक जलभराव और टूटे ब्लॉकों के कारण हादसों का शिकार हो चुके हैं। ब्लॉक समिति सदस्य अयूब खान ने प्रशासन से सड़क की जलनिकासी की व्यवस्था कराने और क्षतिग्रस्त ब्लॉकों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed