{"_id":"39b03d77e5ff5179b134f4f3c4a9490d","slug":"including-three-missing-young-woman-suspected-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवती सहित तीन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवती सहित तीन लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Sun, 03 Aug 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
जिले से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती सहित तीन लोग लापता हो गए।
परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता न चलने पर पुलिस में शिकायत दी।
परिजनों ने लापता लोगों के अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
द्वारकापुरी कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी (25) गत 30 जुलाई को देर शाम संदिग्ध हालत में घर के पास से लापता हो गई।
उन्होंने बेटी की काफी तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि किसी ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है।
पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी तरफ गांव खारवन निवासी करतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत गुरुवार को उनके चाचा दर्शन सिंह अचानक घर से लापता हो गए।
उन्होंने काफी तलाश की, मगर चाचा के बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्हें आशंका है कि किसी ने उनके चाचा का अपहरण कर लिया है।
पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, गांव नौसहरां निवासी होशियार सिंह ने सढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 28 जुलाई को उनका बेटा रजत (21) अचानक घर के पास से गायब हो गया।
उन्होंने बेटे की काफी तलाश की, मगर उसके बारे में कहीं कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि किसी ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है।
साढौरा पुलिस ने होशियार सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।