फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Inauguration of development works worth Rs 2.33 crore and laying of foundation stone of works worth Rs 83.63 lakh.

Yamuna Nagar News: 2.33 करोड़ के विकास कार्याें का लोकार्पण व 83.63 लाख के कार्याें का शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of development works worth Rs 2.33 crore and laying of foundation stone of works worth Rs 83.63 lakh.
मेयर मदन चौहान ने मंगलवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 22 में होने वाले 83.63 लाख के विकास कार्याें का शिलान्यास व वार्ड में हो चुके लगभग 2.33 करोड़ के विकास कार्याें का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर मदन चौहान, पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज, वार्ड पार्षद सविता कांबोज व अनिल कांबोज आदि ने नारियल फोड़ विकास कार्य के निर्माण का शुभारंभ किया। वार्ड 22 में होने वाले इन विकास कार्याें में 48.18 लाख की लागत से गोल्डन पुरी सामुदायिक केंद्र से लेकर मिनेरवा इंटरनेशनल स्कूल तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 37.45 लाख की लागत से मिनेरवा इंटरनेशनल स्कूल से लेकर रामा कृष्णा स्कूल तक पक्की गली का निर्माण होगा। दोनों सड़कों पर पानी की निकासी के लिए एनपी 2 भूमिगत पाइप लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन



वार्ड 22 में लगभग पौने 13 करोड़ रुपये के विकास कार्य होने है। इनमें से सात करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरा करवा दिए हैं। लगभग चार करोड़ के कार्य निर्माणाधीन है। कुछ कार्य अंडर अलॉटमेंट व टेक्निकल ओपनिंग प्रोसेस में है। मेयर चौहान ने बताया कि हाल ही में उन्होंने वार्ड नंबर 22 में 78.80 लाख की लागत से गोल्डनपुरी में आठ पक्की गलियों का निर्माण कराया। 26.50 लाख की लागत से शुक्ला चक्की वाली गली का नवनिर्माण कराया गया। इन गलियों में पानी की निकासी का भी इंतजाम कराया गया। कुछ दिनों पहले ही 93 लाख रुपये की लागत से वार्ड की रामेश्वर नगर कॉलोनी में बनी गलियों व नालियों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed