फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the residential camp that lasted for 22 days, 18 youth got rid of intoxication

22 दिन चले आवासीय कैंप में 18 युवाओं का छुड़ाया नशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
In the residential camp that lasted for 22 days, 18 youth got rid of intoxication
In the residential camp that lasted for 22 days, 18 youth got rid of intoxication - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नशा मुक्ति मुहिम के तहत पुलिस लाइन जगाधरी में चल रहे आवासीय कैंप का शनिवार को समापन हो गया। 22 दिन तक चले इस कैंप में 18 युवाओं को रखा गया है। यहां पर इन युवाओं को योग व मेडिटेशन कराया गया। इसके साथ ही उन्हें नशा छोड़ने के लिए धार्मिक व अध्यात्म के माध्यम प्रेरित किया गया। इनका इलाज भी साथ-साथ चलता रहा। कैंप के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद पहुंचे। इस दौरान कैंप में रहने वाले युवाओं से उनके अनुभव जाने गए। मंच संचालन अधिवक्ता सुशील आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस मुहिम की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है। पहली बार पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ नशा छुड़ाने के लिए भी कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति से नशा छोड़ा जा सकता है। पुलिस की ओर से इसलिए ही नशा मुक्ति मुहिम सही राह शुरू की गई है। इसके तहत नशे के आदी 340 लोगों का इलाज कराया जा रहा है। इसके साथ ही आवासीय कैंप लगाए जा रहे हैं। पुलिस लाइन में यह तीसरा कैंप था। उन्हें उम्मीद है कि इस कैंप से निकलने वाले युवा दूसरों के लिए भी नजीर बनेंगे और नशा छोड़कर सही राह पर चलेंगे। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. पारस ने कहा कि कैंप में रहने के बावजूद अभी नशा छोड़ने के लिए इलाज जरूरी है। यह एक दिशा मिली है। इसके लिए नियमित इलाज जरूरी है। यदि किसी को भी इस संबंध में कोई दिक्कत आती है, तो वह सिविल अस्पताल में आए और निशुल्क जांच कराए। नशा छोड़ने के लिए सबसे अधिक जरूरी मजबूत इच्छाशक्ति है। गलत संगत को त्यागना होगा और अपने काम पर ध्यान देना होगा। कैंप के दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. विभा गुप्ता, डा. पायल रावत, अधिवक्ता सुशील आर्य, सुरेंद्र मदान, फतेह सिंह गिल, एसआई सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed