फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the greed of 22 thousand rupees, the cleaner had strangled the truck driver

22 हजार रुपये के लालच में क्लीनर ने ही गला दबाकर की थी ट्रक चालक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the greed of 22 thousand rupees, the cleaner had strangled the truck driver
जगाधरी के अग्रसेन चौक पर 15 दिन पहले हुई ट्रक चालक की हत्या उसके क्लीनर रिंकू ने ही की थी। मॉल सप्लाई करने के लिए मिले 22 हजार रुपये के लालच में क्लीनर ने गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया था। हत्या करने के बाद आरोपी क्लीनर भाग कर आगरा में छिप गया था। मामला शांत होने के बाद आरोपी क्लीनर अपने घर अलीगढ़ गया। जहां पर दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह खुलासा स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज महावीर सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद किया। पुलिस ने आरोपी क्लीनर को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपी से 22 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान की रिकवरी की जाएगी। वहीं, हत्या की वारदात को अंजाम देने की वास्तविक वजह का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर दबिश देकर अलीगढ़ से किया काबू: स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट इंचार्ज महाबीर सिंह ने बताया कि चालक की हत्या के बाद क्लीनर यूपी के अलीगढ़ जिले के गांव आर्य नगर निवासी रिंकू मौके से फरार था। तभी से शक की सुई उसकी तरफ थी। ट्रक मालिक से क्लीनर का नाम पता लेने के बाद पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। लेकिन तब आरोपी वहां पर नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार देर शाम उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस की सब इंस्पेक्टर सुरेश, एएसआई रामप्रसाद, राजिंद्र सिंह, सुनील व रविंद्र की टीम ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी रिंकू ने अपना गुनाह कबूल किया।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला: सोनीपत के फिरोजपुर खरखौदा निवासी लाभ सिंह (42) रोहतक निवासी बलवान सिंह का ट्रक चलाता था। 14 जनवरी को वह प्लाईपत्ता भरने के लिए जगाधरी आया था। उसके साथ क्लीनर भी था। रात को ट्रक चालक लाभ सिंह ने अग्रसेन चौक के नजदीक एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय के सामने सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके अंदर सीट पर सो गया था। सुबह ट्रक मालिक बलवान ने उसे फोन किया। लेकिन ड्राइवर का नंबर बंद मिला। जिसके बाद ट्रांसपोर्टर चालक लाभसिंह को उठाने आया तो वह मृत पड़ा मिला। उसके गले पर निशान थे। क्लीनर मौके से फरार था। उसके पास से नकदी, मोबाइल व अन्य सामान गायब था। तब पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से पहले दोनों ने पी थी शराब, रुपयों को लेकर हुई थी हाथापाई: इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रक क्लीनर रिंकू करीब डेढ़ माह पहले ही ट्रक पर क्लीनर लगा था। वारदात से पहले वह चालक लाभ सिंह के साथ मुज्जफरनगर आया था। वहां से ट्रक खाली कर यमुनानगर आ गए। यहां से ट्रक में प्लाईपत्ता लोड करना था। चालक के पास करीब 22 हजार रुपये की पैमेंट भी थी। जगाधरी आने के बाद रात को दोनों ने पहले शराब पी। इसके बाद चालक लाभ सिंह ट्रक में ही सो गया। उसके सोने के बाद आरोपी क्लीनर रिंकू ने 22 हजार रुपये चुराने की कोशिश की। लेकिन लाभ सिंह जाग गया। इसके बाद आरोपी क्लीनर ने उसके साथ हाथापाई की और चालक की छाती पर बैठकर दोनों हाथों से उसका गला घोट उसकी हत्या कर दी। बाद में वह रुपये व मोबाइल लेकर फरार हो गया। घर में पकड़े जाने के डर से आरोपी आगरा चला गया। वहां पर वह छिपकर रहने लगा। दो दिन पहले ही वह अपने घर अलीगढ़ पहुंचा। जहां पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

ट्रक चालक की हत्या के आरोपी क्लीनर रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कियता रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से नकदी और मोबाइल की रिकवरी करनी हैं। इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
- महावीर सिंह, इंचार्ज, स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed