फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the city red zone, 44 new infected were found

शहर रेड जोन में, 44 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the city red zone, 44 new infected were found
कोरोना के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा रहे हैं। शहर में वीरवार को 44 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 124 हो गई है। वीरवार को जुलाई से अब तक के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। इसके साथ ही जिले को रेड जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के गंभीर हालात देखते हुए पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ ही जिले के बाजार व दुकानें शाम छह बजे बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जितनी तेजी से केस बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से रिकवरी दर गिर रही है। यह दर 98.32 से 97.84 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ कोरोना जांच करवाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। जहां पहले प्रतिदिन सौ से सवा लोगों की जांच हो रही थी, वहीं अब 500 से ज्यादा लोग लक्षण दिखने पर जांच करवा रहे हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि वैश्विक महामारी से निपटने में लोगों को प्रशासन का साथ देना होगा। लोगों की लापरवाही के कारण एक बार फिर जिला कोरोना की चपेट में आने लगा है। लोगों के नियमों का पालन न करने के कारण हालात हर दिन गंभीर होते जा रहे हैं। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। वहीं उन्होंने दुकानदारों व व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रशासन की नियमावली का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क किसी को दुकान पर न चढ़ने दें। बिना टीकाकरण के किसी भी व्यक्ति को सामान न दें। लोग भी बिना मास्क बाहर न निकले। जरूरी होने पर ही निकलें। बाजार से परिवार का एक ही व्यक्ति सामान लेने जाए। नियमों का पालन करके कोरोना की बढ़ती चेन को तोड़ा जा सकता है। बता दें कि अब तक जिले में कुल 542436 लोगों के कोरोना के नमूने लिए गए हैं। जिनमें से 512455 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2550 लोगों की अभी आनी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed