फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Instead of looking for faults in others, eliminate your own shortcomings: Rabia

दूसरों के दोष देखने के बजाय अपने अवगुण दूर करें : रबिया

Mon, 12 Oct 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Instead of looking for faults in others, eliminate your own shortcomings: Rabia
साध्वी रबिया भारती। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में रविवार को आयोजित सत्संग में साध्वी रबिया भारती ने श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन, गुरु भक्ति और सदाचार का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य अक्सर दूसरों की गलतियां निकालने में इतना व्यस्त हो जाता है कि उसे अपने भीतर झांकने और आत्ममंथन करने का अवसर ही नहीं मिलता।
साध्वी ने कहा कि निंदा मनुष्य के भीतर ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार और नकारात्मकता को बढ़ावा देती है। इसके कारण व्यक्ति अपनी कमियों को पहचानने के बजाय दूसरों के व्यवहार का मूल्यांकन करने में लगा रहता है। जबकि जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल बाहरी संसार को देखना नहीं, बल्कि अपने अवगुणों को दूर कर व्यक्तित्व को श्रेष्ठ बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्ण गुरु की कृपा और मार्गदर्शन में साधक अपने मन के विकारों को पहचानना सीखता है। गुरु भक्ति अहंकार, ईर्ष्या, निंदा और द्वेष जैसी प्रवृत्तियों से ऊपर उठकर आत्मिक उन्नति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। अपनी जीवन-ऊर्जा दूसरों की निंदा में व्यर्थ करने के बजाय आत्मचिंतन, सत्कर्म और लोक कल्याण में लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि स्वयं के व्यवहार, व्यक्तित्व और आचरण को बेहतर बनाना ही सच्ची साधना का आधार है। जब व्यक्ति स्वयं में सुधार लाने का प्रयास करता है, तभी परिवार, समाज और संपूर्ण मानवता में प्रेम, सद्भाव और शांति का वातावरण स्थापित हो सकता है।

साध्वी रबिया भारती। 

साध्वी रबिया भारती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed