फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   King Janak's eyes welled up with tears at Sita's farewell

Yamuna Nagar News: सीता की विदाई पर राजा जनक की आंखें हुईं नम

Mon, 12 Oct 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
King Janak's eyes welled up with tears at Sita's farewell
गांव नाचरौन में चल रही रामलीला में अभिनय करते कलाकार। क्लब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नाचरौन गांव में ग्रामीण रामा ड्रामेटिक क्लब की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार रात को रामलीला में सीता विदाई के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भावुक कर दिया।
रामलीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के विवाह के दौरान राजा जनक ने कन्यादान किया। विवाह के बाद जब माता सीता की विदाई का समय आया तो राजा जनक की आंखों से आंसू छलक पड़े। बेटियों को विदा करते समय उनके मन में उमड़ रहे भावों को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

माता सीता और भगवान श्रीराम की विदाई के दौरान ऋषि-मुनियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मंगल गीत गाए गए और खुशी-खुशी माता सीता की विदाई करवाई गई। रामलीला के इस प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोच चंद्रपाल ने किया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान डॉ. लाभ सिंह, राहुल पुंडीर, दीपक शर्मा, जियांशु, उज्ज्वल, धर्मबीर राणा, कोच चंद्रपाल, यशपाल राणा, प्रदीप राणा, रूपेंद्र, राजपाल और सोमपाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed