फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the bloody conflict in Dulra Firni dispute, half a dozen people injured

धौलरा में फिरनी विवाद में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग जख्मी

Sat, 31 May 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Sat, 31 May 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
In the bloody conflict in Dulra Firni dispute, half a dozen people injured
गांव धौलरा में फिरनी को लेकर चले आ रहे विवाद ने शनिवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सरपंच और दूसरे पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इनमें से कुछ ही हालत गंभीर होने पर उन्हें यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतों के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव धौलरा निवासी कविता ने बताया कि गांव का सरपंच उनसे रंजिश रखता है और इसी कारण वह भेदभाव बरतते हुए गांव में फिरनी का निर्माण करवा रहा है। इस कार्य में वह भेदभाव के तहत उनके मकान गिरवाना चाहता है, जबकि मामला अभी कोर्ट व उच्चाधिकारों के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सरपंच और उसके लड़कों सहित 8-10 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उसका पति जल सिंह, ससुर रामस्वरूप घायल और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उधर, गांव के सरपंच सुरजीत सिंह ने बताया कि उक्त लोगों ने गांव की फिरनी पर कब्जा किया हुआ है।


इसे छोड़ने के लिए वह कई बार उनसे कह चुके हैं, लेकिन वह इसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। शनिवार को उक्त लोगों ने फिरनी का काम रुकवा दिया और जब वह मौके पर पहुंचा तो उन्होंने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed