{"_id":"f1b314a70671fd4fd116e01033763f2a","slug":"in-school-programme-student-perform-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया जौहर
यमुनानगर
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में वीरवार को 30वें खेल मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा मुख्य
अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि खेलोें में उनकी भागीदारी सामाजिक अनुशासन को बढ़ाती है। खेलों के माध्यम से आपसी भाईचारा और समर्पण की भावना का विकास होता है। उन्होंने मुकंद लाल नेशनल कॉलेज की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए अपनी ओर से कॉलेज में शीघ्र ही शूटिंग रेंज स्थापित करने का वादा किया।
समारोह में पधारे विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय शूटर और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने कहा कि आज वो जमाना नहीं है जब कहा जाता था कि खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब...। आज वो जमाना है कि खेलों में प्रतिभा दिखाओ और देश में सम्मान पाओ। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य तय करते हुए उसे पाने का अथक प्रयास करते रहने को कहा।
प्राचार्य डॉ. शैलेश कपूर ने कॉलेज की उपलब्धियों की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 1972 से लेकर आज तक हर वर्ष रक्तदान मेला आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय मांग पर भी कॉलेज के विद्यार्थी रक्तदान करते रहते हैं। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सेठ अशोक कुमार ने विद्यार्थियों की खेलों के प्रति उनके उत्साह की सराहना की।
उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों को खेलों के संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। मेले में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बाडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक, कुश्ती, भारोत्तोलन और योग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। कॉलेज प्रबंध समिति के चेयरमैन ने मुख्य अतिथियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। खेले मेेले में कॉलेज प्रबंधन समिति के महासचिव डॉ. रमेश कुमार, डॉ. केएल जौहर, पवन चड्ढा, डीआर जौहर, सुशील चंद्रा, डॉ. आरके गर्ग, प्रोफेसर ईश्वर अग्रवाल, सुचेता सागर, मधु कपूर के अलावा विभिन्न संस्थाओं के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।