फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In Rampur Khadar, axes and sticks went in two sides, three injured including mother-in-law and son-in-law

रामपुर खादर में दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी व डंडे, सास-दामाद समेत तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
In Rampur Khadar, axes and sticks went in two sides, three injured including mother-in-law and son-in-law
रामपुर खादर में दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी व डंडे, सास-दामाद समेत तीन घायल
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर एक दूसरे के खिलाफ किए केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बुड़िया क्षेत्र के गांव रामपुर खादर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर कुल्हाड़ी व डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से सास व दामाद घायल हो गए। वहीं दूसरी पक्ष से भी एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रामपुर खादर निवासी अमित ने पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी सास चलती देवी का गांव के ही विपिन व राजेश के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिससे आरोपी उसकी सास से रंजिश रखते थे। 25 अप्रैल को सुबह 9 बजे वह व उसकी साथ काम कर रहे थे। इस दौरान आरोपी व्यक्ति विपिन व राजेश ने अपने साथियों अनिल, रविंद्र व अनुज के साथ मिलकर उन पर विंडो व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह दोनों घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के पहल सिंह के बेटे अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने काम से जा रहा था। रास्ते में उसे राजपाल के बेटे अमित ने रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अमित की शिकायत पर आरोपी अमित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
ईंटों से हमला कर व्यक्ति को किया घायल-
जगाधरी।
खारवन निवासी राजिंद्र ने बताया कि सोमवार को रात करीब नौ बजे वह गांव में ही निजी काम से जा रहा था। रास्ते में गांव के ही विक्की व अमन ने उसपर ईंटों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी विक्की व अमन पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed