फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In-laws named on the death of married woman

Yamuna Nagar News: विवाहिता की मौत पर ससुराल वाले नामजद

Sun, 15 Dec 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
In-laws named on the death of married woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर थाना यमुनानगर क्षेत्र के पुराना हमीदा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की फंदा लगाने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर ससुरालियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। शिकायत में यूपी के जिला सहारनपुर के गांव ननदी निवासी गौरव ने बताया कि उसकी बहन स्वाति का विवाह करीब पांच साल पहले पुराना हमीदा निवासी अनिल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। इस मामले को लेकर कई बार दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद स्वाति को ससुराल भेज दिया गया था। करीब डेढ़ साल पहने उसने एक बेटी को जन्म दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग छोटी-छोटी बातों पर उसे ताने देते थे। सोमवार को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लेकिन, ससुराल पक्ष ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। यहां पहुंचा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के जांच अधिकारी रजत कुमार ने बताया कि मायके वालों के बयान पर मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed