फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In-laws accused of snatching and selling newborn, Yamunanagar

ससुराल वालों पर नवजात छीनकर बेचने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of snatching and selling newborn, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बच्चे को जन्म देने वाली किशोरी ने अपने ससुराल वालों पर उसके नवजात बच्चे को छीनकर बेचने का आरोप लगाया है। किशोरी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करीब एक साल पहले किशोरी ने घर से भाग कर एक युवक से शादी की थी। तब परिजनों ने युवक पर किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगाया था।
किशोरी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी उम्र 15 साल है। आरोप है कि क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक ने उसे अगवा करके जबरन शादी की थी। शादी को लेकर उसने कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। शादी के बाद उसके पति ने उससे जबरन संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया था। इसे लेकर उसने पुलिस को शिकायत दी थी। 28 जुलाई 2020 को पुलिस ने मामले में उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके पति ने गैरकानूनी ढंग से उससे शादी की और इसके बाद उससे संबंध बनाए। जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके बच्चे को उससे छीनकर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके बच्चे को उससे छीन कर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। तब आरोपी उसे किसी अन्य शहर में छोड़ आए थे। किसी तरह वह वहां से यहां पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर पुलिस ने मामले में महिला अनवारी, राजेश कांगडा व रवि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed