फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In-laws accused of murdering woman

Yamuna Nagar News: ससुरालियों पर महिला की हत्या का आरोप

Tue, 10 Sep 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of murdering woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरस्वती नगर। छप्पर थाना क्षेत्र के खेडा कलां गांव में 35 वर्षीय पूजा रानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव उसके बंद कमरे में मिला। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी पूजा की पीटकर हत्या की गई है। उसका चेहरा सूजा हुआ था। उसके नाक व मुंह से भी खून निकल रहा था। चेहरे पर भी पीटने के निशान बने हुए हैं।
वहीं पुलिस के अनुसार महिला का शव बंद कमरे मिला। उसने कोई जहरीला पदार्थ निगला, जिससे उसकी मौत हुई। छप्पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। छप्पर पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के 10-12 लोगों पर हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव के सरपंच का भी नाम है।
विज्ञापन

गांव मंढौर निवासी पूजा रानी की वर्ष 2017 में खेड़ा कलां निवासी नरेश के साथ शादी हुई थी। साल 2023 में उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके पास कोई बच्चा नहीं था। मृतका के पिता शिवराम का आरोप है कि दामाद की मौत के बाद उसकी बेटी को उसके ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके थे। आरोप है कि वह उससे पति की संपत्ति हड़पना चाहते थे। इस वजह से घर में कलह रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने कई बार उन्हें बताया था कि उसे ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। सोमवार की सुबह उन्हें गांव से ही फोन आया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जबकि उसके ससुराल वालों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। जब वह बेटी के ससुराल में पहुंचे तो उसका शव कमरे में पड़ा हुआ था। मुंह व नाक से खून निकला हुआ था। उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी निशान बने हुए थे। मुंह सूजा हुआ था। जिससे साफ दिख रहा था कि उसे पीटा गया है। आरोप है कि बेटी के उसकी सास जीतो, ससुर सतपाल, जेठ अशोक, जेठानी प्रवीण ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की है।

थाना छप्पर प्रभारी रामपाल ने बताया कि मृतका का शव बंद कमरे में था। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगला हो। दो दिन से उसने कमरा नहीं खोला था। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। मृतक के मायके वालों ने शिकायत में ससुराल पक्ष के 10-12 लोगों पर आरोप लगाए है। सरपंच पर भी आरोप है। मामले में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed