फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In Kirtan Darbar, Ragi Jathas enthralled Sangat with Guru Bani

Yamuna Nagar News: कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने गुरु बाणी से संगत को किया निहाल

Wed, 19 Apr 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Apr 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
In Kirtan Darbar, Ragi Jathas enthralled Sangat with Guru Bani
यमुनानगर। खालसा साजना दिवस (वैसाखी) के उपलक्ष्य में मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला करतारपुरा में सातवें महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में काफी संख्य में संगत ने हिस्सा लेकर गुरु की बाणी का आनंद लिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में दीवान भी सजाया गया। इससे पहले सोमवार को गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया था।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री सिंह सभा मोहल्ला करतारपुरा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगजीत सिंह, मीत प्रधान हरविंद्र सिंह, सचिव गुरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष जसविंद्र सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार में श्री रहिरास साहिब का पाठ किया गया। कीर्तन दरबार में रागी जत्थों जिसमें बीबी जसबीर कौर, बीबी राजिंद्र कौर, भाई अमूलदीप सिंह, हजूरी रागी जत्था भाई सोहण सिंह, भाई सुरिंद्र सिंह, नछतर सिंह और भाई सतनाम सिंह कोहारका ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। श्री गुरु तेग बाहदुर लंगर सेवा सोसाइटी बूड़िया साहिब जगाधरी की तरफ से लंगर की सेवा की गई। लंगर बरताने में खालसा सेवा दल मॉडल कॉलोनी व जोड़ों की सेवा में सेवा पंथी दल संतपुरा की तरफ से की गई। मौके पर स. जसबीर सिंह, सदस्य मनजीत सिंह, राजेश कुमार, जसबीर सिंह, मनदीप सिंह, अमनप्रीत सिंह, रविंद्र सिंह, अजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजिंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed