फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In five days, so water will not get jammed

पांच दिनों में पानी न मिला तो लगाएंगे जाम

Mon, 06 Jan 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/साढौरा
अमर उजाला ब्यूरो/साढौरा Updated Mon, 06 Jan 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
 In five days, so water will not get jammed
यमुनानगर जिले के साढौरा में पेयजल से वंचित रसूलपुर के ग्रामीण अब परेशान होकर साढौरा-नारायणगढ़ मार्ग पर जाम लगाने की योजना बना रहे हैं। ग्रामीणोें ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि अगर अगले पांच दिनों में गांव में पेयजल की व्यवस्था न हुई तो वे जाम लगाने पर विवश होंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण कृष्ण लाल, विरेन्द्र कुमार, बबली और दर्शन गुलाटी ने बताया कि रसूलपुर के एक सरकारी पेयजल ट्यूबवेल को खराब हुए अरसा बीत गया है, जबकि दूसरे ट्यूबवेल से पानी की साथ काफी मिट्टी आ रही है।
विज्ञापन


मिट्टी आने के कारण से ट्यूबवेल की मोटर पांच दिनों के बाद ही खराब हो रही है, जिस कारण ट्यूबवेल से भी ग्रामीणों को पेयजल प्राप्त नहीं हो रहा है। उन्हाेंने बताया सरकारी ट्यूबवेलों के काम न करने के कारण ग्रामीण पीने के पानी के लिए तरस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरन ग्रामीणों को नलकों का शोरा युक्त पानी पीने पर विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने कई बार विभाग के पास शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


सबसे अधिक परेशानी बच्चाें को उठानी पड़ रही है। परेशान होकर ग्रामीण अब जाम लगाने का कदम उठाने जा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि 10 जनवरी तक उनके गांव में पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे साढौरा-नारायणगढ़ मार्ग पर जाम लगा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed