फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In five and a half months, the police caught 106 drug smugglers

Yamuna Nagar News: साढ़े पांच माह में पुलिस ने 106 नशा तस्कर पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
In five and a half months, the police caught 106 drug smugglers
विज्ञापन




- सात किलो अफीम, 1.298 किलोग्राम हेरोइन, सात किलो गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थ बरामद


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने एक जनवरी से अब तक मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 52 अभियोग दर्ज कर 106 नशा तस्करों को काबू कर उनसे बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि करीब साढ़े पांच माह की इस अवधि के दौरान सात किलो 108 ग्राम अफीम, एक किलो 298 ग्राम हेरोइन, 51 किलो 480 ग्राम चूरापोस्त, सात किलो 148 ग्राम गांजा, अफीम के पौधे चार किलो 714 ग्राम, चरस तीन किलो 212 ग्राम तथा 6,594 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई में जिला पुलिस का अच्छा प्रयास रहा है। नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज के मोबाइल नंबर 88180001789 पर भी व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से नशा बेचने वालों की सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा देश की धरोहर हैं इसलिए वे नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों में प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने मां-बाप व देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से नशे से ग्रसित व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed