{"_id":"23108c669b9a356d9392f6bc28385437","slug":"in-case-registered-three-dowry-worst-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में तीन पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में तीन पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विवाहिता ने आरोप लगाया कि दहेज में महंगा सामान न मिलने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।
पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गुलाब नगर निवासी निशा ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2013 में गांव बीहटा केसरी निवासी काला के साथ हुई थी।
शादी में उसके मायके वालों ने सभी जरूरी घरेलू सामान दिया था। लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे।
शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने दहेज के लिए ताने देने शुरू कर दिए।
पहले तो वह इसे सहन करती रही, लेकिन जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति काला ने मेहरचंद और अमर कुमार के साथ मिलकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और पीट-पीटकर घर से निकाल दिया।
पुलिस ने निशा की शिकायत पर आरोपी पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।