फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Improvement in GST rules will directly benefit the common man: Aditendra Singh

जीएसटी नियमों में सुधार से आमजन को सीधा लाभ: अदितेंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:05 AM IST
विज्ञापन
Improvement in GST rules will directly benefit the common man: Aditendra Singh
व्यापारियों को संबोधित करते बलवंत सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। जीएसटी नियमों में किए गए सुधारों से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। हरियाणा व्यापारिक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनेगा। यह बात डीईटीसी (सेल्स एंड टैक्स) अदितेंद्र सिंह तक्षक ने जीएसटी जागृति अभियान के तहत रेस्ट हाउस में साढौरा के व्यापारी वर्ग व ग्राहकों से बात करते हुए कही।
अदितेंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कर सुधारों की जानकारी देना ही नहीं है, बल्कि लोगों को भारत में निर्मित वस्तुओं को अपनाने व स्वदेशी की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश देना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभियान के माध्यम से न केवल व्यापारी वर्ग जागरूक होगा बल्कि ग्राहकों को भी जीएसटी में हुए बदलाव की जानकारी मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान कराया। पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि जीएसटी में बदलाव होने से आमजन को लाभ मिलेगा, वहीं व्यापारियों को विभिन्न तरह के टैक्स के स्लैब से छुटकारा मिलेगा। जीएसटी सुधारों से आमजन की रोजमर्रा की जरूरत के सामान के दामों में कमी आएगी। इससे उनका आर्थिक बोझ कम होगा। सरकार ने जनता के हित में बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन

कर सलाहकार कौशल कुमार एडवोकेट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के दरों में कमी करने के कारण व्यापारियों तथा आमजन में काफी हर्ष है। जीएसटी में बदलाव होने से आमजन को फायदा मिलेगा तो बाजारों में रौनक बढ़ने से व्यापारियों को भी नुकसान नहीं होगा। व्यापारियों को विभिन्न तरह के टैक्स के स्लैब से छुटकारा मिलेगा। ईटीओ प्रवीण कपिल व ईटीओ दीपक दत्ता ने जीएसटी नियमों में हुए बदलाव व घटाई गई दरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में भाजपा मंडल प्रधान गुरविंद्र चौधरी के अलावा व्यापारी वर्ग से सजल सेठ, गौरव जैन, अरविंद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अमित सेतिया, इकबाल सिंह भाटिया व चेतन सखूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed