{"_id":"6859a58a7140e02b9200f327","slug":"impose-penalty-for-negligence-in-cleaning-of-drains-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139783-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नालों की सफाई के काम में लापरवाही पर लगाएं जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नालों की सफाई के काम में लापरवाही पर लगाएं जुर्माना
Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर शहर के नालों की सफाई को लेकर सोमवार को अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार ने निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि नालों की सफाई में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों व एजेंसी पर जुर्माना लगाए।
अतिरिक्त निगमायुक्त ने नालों की सफाई को लेकर सभी अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने और रोजाना नालों की सफाई की मॉनिटरिंग कर संसाधनों व कर्मचारियों की जांच करने के निर्देश दिए। जांच में संसाधन व कर्मी कम मिलने पर संबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नालों की सफाई के कार्य में किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने ने अधिकारियों से जोन एक, जोन दो व जोन तीन के सभी नालों की स्थिति जानी। जगाधरी के प्रकाश चौक से गौरी शंकर मंदिर तक के नाले, सेंट थॉमस स्कूल के पास वाले नाले, जगाधरी से सेक्टर 17 से होते हुए आ रहे नाले, स्वामी विवेकानंद स्कूल वाली पुलिया, जिमखाना क्लब से प्रोफेसर कॉलोनी से होते हुए मॉडल टाउन, जब्बी वाला गुरुद्वारा, सरोजनी कॉलोनी, टैगोर गार्डन तक नालों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस चौकी बूड़िया गेट, हनुमान गेट, तेजली गेट, ढोल वाली पुलिया, मोहन नगर से बड़े नाले तक की अपडेट ली। यमुनानगर जोन के लाजपत नगर, विजय नगर कॉलोनी से होते हुए विश्वकर्मा चौक तक, कैंप, पुराना हमीदा, जोडियो, स्टार्च मिल, शुगर मिल गन्ना यार्ड से डिच ड्रेन व अन्य स्थानों की जानकारी ली। उन्होंने बारिश के दौरान शहर में जिन स्थानों पर जलभराव हुआ, उनका कारण पता कर उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।