फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ima in favor

हार्ट केयर सेंटर के चिकित्सक के समर्थन में उतरा आईएमए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
ima in favor
ima in favor - फोटो : Yamuna Nagar
रेलवे रोड स्थित हार्ट केयर सेंटर अस्पताल के सामने वीरवार को भाकियू द्वारा अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन को लेकर आईएमए चिकित्सकों के समर्थन में उतरा है। शुक्रवार को आईएमए ने डीएवी डेंटल कॉलेज में प्रेस कान्फ्रेंस कर चिकित्सकों का पक्ष रखा। इस दौरान हार्ट केयर सेंटर के आरोपी चिकित्सक शगुन सभ्रवाल मौजूद रहे। वहीं शिकायतकर्ता का इलाज करने वाले दाबड़ा अस्पताल के चिकित्सक अजय दाबड़ा भी उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. शगुन ने कहा कि शिकायतकर्ता सुभाषचंद गुर्जर के इलाज में न तो कोताही बरती गई है और न ही कोई भय दिखाकर उनसे रुपये लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब सुभाष चंद को लाया गया था, तो उनकी हालत सीरियस थी। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इस दौरान होने वाले उपचार के उनके परिजनों को बताया गया। उनकी कॉउंसलिंग भी गई। जब वे राजी हुए तभी इलाज के उन्हें कहा गया। वहीं डॉ. शगुन ने अंबाला तक मरीज का बचना मुश्किल है के आरोप में कहा कि जब चिकित्सक को लगता है तो ऐसा परिजनों को बताया जाता है। यह उनकी ड्यूटी है। उन्होंने मरीज के परिजनों को बताया था कि ऐसे मामलों में 45-55 प्रतिशत की संभावना होती है। वहीं अजय दाबड़ा ने बताया कि 30 जनवरी को उनके अस्पताल में सुभाषचंद को लाया गया था। जहां उन्होंने ईसीजी और इंजोग्राफी की। जिसके बाद उन्होंने बताय कि मरीज को एंजियोप्लास्टी की जरूरत है। जिस पर परिजनों ने मरीज को पीजीआई ले जाने को कहा। जिस पर उन्होंने प्राथमिक उपचार दे दिया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. योगेश जिंदल ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जबकि आरोप बिना किसी आधार व चिकित्सीय प्रमाण के लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed