फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal warehouse filled with 450 bags of urea sealed

Yamuna Nagar News: यूरिया के 450 कट्टों से भरा अवैध गोदाम सील

Sun, 06 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal warehouse filled with 450 bags of urea sealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कृषि कार्य के लिए अनुदानित यूरिया के लिए किसान भटक रहे हैं, पर इसकी अवैध भंडारण कर प्लाईवुड व अन्य गैर-कृषि कार्यों में आपूर्ति हो रही है। ऐसा ही मामला कृषि विभाग टीम ने शनिवार को पकड़ा। कनालसी-बीबीपुर के बीच बने गोदाम से टीम को यूरिया के 450 कट्टे बैग मिले। इसका बिना लाइसेंस भंडारण देख कृषि अधिकारी हैरान रह गए। इसमें किसी गिरोह का हाथ होने के शक में बूड़िया थाना में शिकायत दी।
उप मंडल कृषि अधिकारी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सूचना पर कृषि विभाग की टीम ने कनालसी-बीबीपुर के बीच शराब ठेके के सामने बने गोदाम से यूरिया के 450 कट्टे बरामद किए हैं। हर कट्टे वजन 45 किलोग्राम है। यह अनुदानित यूरिया हैं, जिसके भंडारण के लिए यहां कोई लाइसेंस नहीं है। न भंडारण व विक्रय बारे कोई ब्योरा है।
विज्ञापन

गिरोह की अवैध रूप से उक्त यूरिया का भंडारण किया जा रहा है। यूरिया की प्लाईवुड उद्योगों में आपूर्ति हो रही है। यह किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी का दुरुपयोग है। इसलिए ऐसा करने वाले गिरोह की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने यूरिया को कब्जे में लेकर गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। - नर सिंह, प्रभारी, बूड़िया थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed