{"_id":"699627097254fb68900f8d90","slug":"illegal-cuts-still-open-traffic-lights-broken-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151613-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अवैध कट अब भी खुले, ट्रैफिक लाइटें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अवैध कट अब भी खुले, ट्रैफिक लाइटें खराब
विज्ञापन
जगाधरी रोड पर टूटा डिवाइडर। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिला सचिवालय में बुधवार को प्रस्तावित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुरू होने से करीब एक घंटा पहले अचानक स्थगित कर दी गई। अब यह बैठक शुक्रवार को आयोजित होगी। हालांकि बैठक टलने से ज्यादा चर्चा उन अधूरे कार्यों के संबंध में हो रही है, जिनके निर्देश डीसी प्रीति ने 24 दिसंबर को हुई पिछली बैठक में दिए थे। दो माह बाद भी कई अहम बिंदु धरातल पर सिरे नहीं चढ़ पाए हैं, जिससे प्रशासनिक गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं।
24 दिसंबर 2025 की बैठक में डीसी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कई संवेदनशील स्थानों का विशेष उल्लेख करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इनमें प्रमुख मामला जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप के सामने बने अवैध कट को बंद कराने का था। संबंधित कट आज भी खुला है और हादसों का सबब बना हुआ है। लोग बिना किसी रोक-टोक के इस कट से निकल रहे हैं। इसी हाईवे पर छछरौली मार्ग की ओर भी 12 अवैध कट खुले पड़े हैं। लोगों का कहना है कि यहां से अनियंत्रित तरीके से वाहन मुड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। बैठक में इन कटों को बंद कराने या वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। ट्रैफिक कंट्रोल लाइटें ठीक करने के बजाय खराब लाइटों की संख्या और बढ़ गई है। व्यासपुर स्टेट हाईवे पर जेल चौक, गुलाब नगर और गांधी नगर थाना के पास लगी लाइटें काम नहीं कर रहीं। इससे व्यस्त चौराहों पर यातायात अव्यवस्थित हो रहा है और दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ रहा है। इसके अलावा महाराणा प्रताप चौक और विश्वकर्मा चौक के बीच सड़क किनारे लगी रेलिंग को ऊंचा करने के निर्देश भी दिए गए थे, ताकि लोग अवैध रूप से सड़क पार न कर सकें। यह कार्य भी अधूरा है। वहीं कैल क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाने का मामला भी अब तक फाइलों में अटका हुआ है।
-- -- --
वर्जन:
बैठक में जो भी कमियां सामने आती हैं उन्हें दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा जाता है। काम पूरा हुआ है या नहीं इसकी एटीआर भी मंगवाई जाती है। जो काम पूरे नहीं हो पाते उस बारे में जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाता है। सड़क सुरक्षा की बैठक बुधवार को किसी कारणवश स्थगित कर दी गई थी, जो अब शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
- हैरतजीत कौर, डीटीओ, यमुनानगर।

जगाधरी रोड पर टूटा डिवाइडर। संवाद- फोटो : अमर उजाला