{"_id":"61269f118ebc3e79e465901f","slug":"illegal-construction-demolished-amid-protests-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl81095034","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच ढहाए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच ढहाए अवैध निर्माण
विज्ञापन
विभाग की कार्रवाई के दौरान विरोध करते लोग। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। सरकारी अस्पताल के सामने स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को जिला शहरी योजनाकार विभाग ने अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त कर दिए। विभाग की टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध कर नारेबाजी की। इसके बाद भी पुलिस बल की मौजूदगी अवैध निर्माण ढहा दिए।
प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने के लिए भाजपा महिला मोर्चे की मीडिया प्रभारी रानी सैनी भी उतर आई। कॉलोनी के लोगों ने रानी सैनी के नेतृत्व में कार्रवाई का विरोध कर नारेबाजी की। रानी सैनी ने कार्रवाई से पूर्व लोगों को नोटिस न दिए जाने की बात कही, लेकिन उनकी एक न चली। रानी सैनी ने कहा कि सरकार ने विधानसभा में घोषणा की थी कि प्रदेश की अवैध कॉलोनियों में सभी प्रकार की सुविधाएं देकर उन्हें वैध किया जाएगा।
किसी भी कॉलोनी में ऐसी कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं 10 प्रतिशत तक विकसित हो चुकी अवैध कॉलोनियों को भी नियमित कर उनका विकास करने की घोषणा की गई है। इसके बावजूद विभाग मन माने तरीके से काम कर रहा है। कृष्णा कॉलोनी निवासी जोगिंद्र सैनी, आत्माराम, सुरेश सैनी, जगमाल सैनी, टोनी सैनी, अमरजीत सैनी, विवेक सहित अन्य लोगों ने कहा विभाग ने उनके खून पसीने की कमाई से बनाया गया आशियाना तोड़ दिया है। अधिकारी नियमों व सरकार की घोषणाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से की जाएगी शिकायत : डॉ. सैनी
विधायक डॉ. बीएल सैनी ने विभाग की इस कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा में प्रदेश की सैकड़ों अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा कर सभी सुविधाएं देने की बात कह रही है। वहीं इसके विपरीत विभाग अधिकारी अवैध कॉलोनियों में निर्माण तोड़ रहे हैं। मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से मिलेंगे और इस प्रकार की कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग करेंगे।