{"_id":"986de3327755823c456949cfe35d59a8","slug":"iit-student-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल जारी होगी पहली कट ऑफ लिस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल जारी होगी पहली कट ऑफ लिस्ट
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) की पहली कट ऑफ लिस्ट सोमवार के बजाय अब मंगलवार को जारी होगी। विभाग लिस्ट को पहली बार वेबसाइट पर अपलोड करने का प्रयोग कर रहा है। इसी बीच आ रही तकनीकी दिक्कताें के कारण सोमवार तक लिस्ट जारी नहीं हो सकेगी, इसीलिए विभाग को इसके लिए एक दिन बढ़ाकर मंगलवार तय करना पड़ा है।
बता दें कि इससे पहले ऑनालाइन आवेदन की प्रक्रिया में इंटरनेट की खराबी व सरकारी अवकाश के चलते आवेदन करने की अंतिम तारीख को भी पांच दिन बढ़ाया गया था। 15 जून तक जिले की तीनाें आईटीआई में करीब तीन हजार आवेदन किए गए। इनमें यमुनानगर, साढौरा में को-एजुकेशन व छछरौली महिला आईटीआई शामिल हैं। तीनाें में कुल 45 ट्रेड हैं। इनमें कुल 1172 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें यमुनानगर में 29 ट्रेड में 828 सीटें, साढौरा में 14 ट्रेड में 312 सीटें व छछरौली में दो ट्रेड में 22 सीटें हैं।
यमुनानगर आईटीआई में बिके दो हजार से अधिक स्क्रेच कार्ड
जिले की तीनों सरकारी आईटीआई में सबसे अधिक आवेदन यमुनानगर आईटीआई में हुए हैं। यहां एक जून से 15 जून के बीच प्रवेश शुल्क के रूप में 50 (एससी) व 100 (जनरल) रुपये वाले दो हजार से अधिक स्क्रेच कार्ड बिके। इनमें दिए 16 डिजिट के नंबर को ऑनलाइन आवेदन करते हुए फार्म पर भरा गया। इसी तरह साढौरा व छछरौली आईटीआई में भी स्क्रेच कार्ड खरीद आवेदकों ने आवेदन किए। इसके अलावा बाहर इंटरनेट कैफे से आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन भी किए।
विज्ञापन
ऐसे बनेगी मेरिट
आईटीआई में विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड की कक्षाओं में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी होगी। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को अंकों के स्थान पर सीजीपीए ग्रेड दिए जाते हैं। इसके लिए सीजीपीए को 9.5 से गुना कर उसके अंकों की प्रतिशत निकाली जाएगी। दसवीं लेवल ट्रेड में बोर्ड की परीक्षा में प्राप्त अंकों में जिस विद्यार्थी ने बारहवीं 60 प्रतिशत कम पर पास की है, उसके लिए 3 प्रतिशत अतिरिक्त व जिन्हाेंने 60 प्रतिशत से ऊपर प्राप्त किए हैं, उनके पांच प्रतिशत अंक जुड़ेंगे। इसी प्रकार 12वीं लेवल ट्रेड में बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों में जिस विद्यार्थी ने बीए की हुई है, उसके पांच प्रतिशत अंक अलग से जुड़ेंगे। जबकि महिलाओं को 30 प्रतिशत अलग से आरक्षण दिया जाएगा।
यमुनानगर आईटीआई में एक से 15 जून के बीच ऑनलाइन आवेदन हुए और दो हजार से अधिक स्क्रेच कार्ड बिके हैं। पहली कट ऑफ लिस्ट 22 जून को जारी होनी थी, किंतु किन्हीं कारणों से इसकी डेट आगे बढ़ाते हुए 23 जून कर दी गई है।
डीपी लुथरा, वाइस प्रिंसिपल, आईटीआई, यमुनानगर।