फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   IGNOU is awakening the flame of education among prisoners and prisoners

Yamuna Nagar News: बंदियों, कैदियों में शिक्षा की अलख जगा रहा इग्नू

Fri, 10 May 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
IGNOU is awakening the flame of education among prisoners and prisoners
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) हरियाणा की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों व बंदियों को उच्च शिक्षा से जोड़कर उनमें शिक्षा की अलख जगाने का काम कर रही है, जो कैदी 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। उनके लिए जेलों में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अध्ययन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
कोई बंदी जो स्नातक या किसी अन्य उच्च पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रहा है तो जेल में उसके कार्यकाल के दौरान उसकी पढ़ाई और परीक्षा की व्यवस्था इग्नू द्वारा निशुल्क की जाती है। इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि बंदी अपने जीवन के अंधेरे को शिक्षा की रोशनी से दूर करने प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपराधियों के भविष्य को संवारने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के तहत शिक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि अपराधी जेल में बिताए समय का सदुपयोग कर सकें। पिछले तीन वर्षों में हरियाणा की विभिन्न जेलों में अभी तक कुल 792 बंदियों द्वारा सफलतापूर्वक उच्च शिक्षा प्राप्त करने की तरफ अपने कदम बढ़ाए हैं।उन्होंने बताया कि जेल में बंदियों को शिक्षित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न पाठ्यक्रमों में सैकड़ों बंदियों ने प्रवेश लिया है, जो अब शिक्षित होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ पाएंगे। बंदी जेल में रहकर अन्य बंदियों को अध्ययन करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। बंदियों को शिक्षित होने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे सजा भुगतने के बाद यहां से जाकर अपने भविष्य को संवार सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed