फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ig-karnal range-ymn-traffice rules

खाकी वालों के भी कटेेंगे चालान

Thu, 30 Jul 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Thu, 30 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों को उल्लंघन करना अब पुलिस कर्मचारियों को भी मंहगा पड़ेगा। कानून की पालना कराने वालों पर कानून का उल्लंघन करने पर सबसे पहले कार्रवाई होगी। बिना हेलमेट के अब यदि कोई भी पुलिस कर्मचारी वाहन चलाता नजर आया तो उसका भी आम नागरिक की तरह चालान किया जाएगा। यह बात करनाल रेंज के आईजी हनीफ कुरैशी ने बुधवार को एमएलएन कॉलेज में आयोजित हेलमेट पहनो, जान बचाओ, राष्ट्र बढ़ाओ प्रयास कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


कुरैशी ने कहा कि हेलमेट पहनो, जान बचाओ का प्रयास सबसे पहले पुलिस कर्मचारियों से शुरू किया जाएगा। अब से सभी पुलिस कर्मी हेलमेट पहनेंगे। इसके लिए यमुनानगर के सभी पुलिस कर्मचारियों को हेलमेट उपलब्ध करा दिए गए हैं। बगैर हेलमेट जो भी पुलिस कर्मी दोपहिया वाहन चलाएगा उसका भी चालान होगा। पुलिस कर्मचारी का भी आम नागरिक की तरह चालान किया जाएगा और उसे भी चालान का भुगतान आम नागरिक की तरह करना होगा।
विज्ञापन


फोटो खींच करवा सकते है पुलिस कर्मी का चालान 
आईजी कुरैशी ने कहा कि यदि कोई भी पुलिस कर्मचारी आपको कहीं भी बिना हेलमेट के वाहन चलाते नजर आए तो आप उसकी फोटो या वीडियो बनाकर उसे एसपी को व्हाट्स-एप पर डालकर पुलिस कर्मी का चालान करवा सकते हैं या सीधे ही फोटो या वीडियो क्लिपिंग के साथ एसपी से मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों व स्कूलों में प्रोजेक्ट तैयार कर जागरूक करें 
उन्होंने कहा कि अकसर सड़क दुर्घटना में घायल एवं मरने वाले 22 साल से लेकर 45 साल तक के लोग होते हैं। हमें अपने बच्चों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए। हमें स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों के लिए ऐसा प्रोजेक्ट तैयार करना चाहिए जिससे यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।

हादसों में कमी लाने वाले क्षेत्र के लोग होंगे सम्मानित 
आईजी ने कहा कि जिस भी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हादसों के ग्राफ में कमी आएगी। उस क्षेत्र में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले और हादसों में कर्मी लाने में सहयोग करने वाली संस्थाओं व विभाग और उनसे जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।


चिह्नित किए जाएंगे डेथ प्वाइंट 
स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य व ओमसेवा संस्थान के निदेशक सुशील आर्य ने आईजी को जिले में 62 ऐसे प्वाइंटों के बारे में बताया जहां सबसे अधिक हादसे होते थे और उनका कारण क्या था, हादसों का कारण बनने वाली स्थिति को सुधारा गया। इस पर आईजी ने उन्हें अपनी रेंज के सभी चारों जिलों में भी ऐसे प्वाइंट चिह्नित करने को कहा। आर्य ने यह बात स्वीकार करते हुए जल्द ही इस पर काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed