फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If you want to go to Haridwar Kumbh Mela, then you will have to investigate Corona

हरिद्वार कुंभ मेले में जाना है तो करानी होगी कोरोना की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
If you want to go to Haridwar Kumbh Mela, then you will have to investigate Corona
यमुनानगर। हरिद्वार कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना की जांच करानी होगी। मेले में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं को 72 घंटे में आई निगेटिव रिपोर्ट का प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर भी अपना पंजीकरण कराना होगा। श्रद्धालुओं को अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप भी रखना होगा। वहीं पोर्टल पर भी इस बाबत जानकारी अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ में जाने से पूर्व बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को बॉर्डर के पास ही खुले मैदानों में सुविधाएं विकसित कर रोका जाएगा। यहां कोरोना जांच, निगेटिव रिपोर्ट की जांच और पंजीकरण आदि कराने के बाद ही श्रद्धालु हरिद्वार रवाना हो सकेंगे। सरकार ने आसपास के राज्यों के हेल्थ महानिदेशकों को चिट्ठी भेजी है, जिसमें हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य के सभी उपायुक्तों को भी चिट्ठी राज्य सरकार द्वारा भेजी गई है। जिसमें साफ लिखा है कि जो भी श्रद्धालु कुंभ मेले में आएगा उसको 72 घंटे की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। अन्यथा की स्थिति में किसी भी श्रद्धालु को हरिद्वार में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

बुजुर्ग और बच्चे कुंभ में जाने से बचें
-डीसी मुकुल कुमार ने जिलेवासियों से बुजुर्ग व बच्चों के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप, ह्दय, फेफड़ों व गुर्दों की बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को कुंभ में न जाने की अपील की है। क्योंकि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इस आयु वर्ग के लोगों में संक्रमण की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि कम प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति, कैंसर, मस्तिष्क रोग से पीड़ित व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं को ऐसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed