{"_id":"68001b35a59b60795a053041","slug":"if-you-are-found-driving-a-dumper-after-drinking-alcohol-action-will-be-taken-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136270-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शराब पीकर डंपर चलाते मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शराब पीकर डंपर चलाते मिले तो होगी कार्रवाई
Thu, 17 Apr 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल ने बुधवार को अपने कार्यालय में नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) के प्रतिनिधि, ठेकेदारों व सब ठेकेदारों से बैठक की।
उन्हाेंने एनएचएआई के प्रतिनिधि, एपीसीओ इंफ्राटेक, राज श्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके ट्रक चालक शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।
कंपनी के वाहनों पर लगे चालकों की जांच के लिए अल्कोहल डिटेकटर मीटर उनके पास होने चाहिए। क्योंकि शराब पीकर गाड़ी चलाना दुर्घटना का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि वाहन चालकों को आगाह करें कि ड्राइविंग करते हुए मोबाइल पर बात न करें, चालकों को इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि सुबह 7.30 से 8.30 तक व दोपहर को 1.30 से 2.30 बजे तक शहर में भारी वाहनों को ले जाना निषेध है। कंपनियां यह सुनिश्चित करें कि सभी वाहनों पर आगे व पीछे नंबर प्लेट लगी होनी चाहिए।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कहा कि वे संधाय व सरांवा गांव में जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनवाएं। उन्होंने खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीएसपी व थाना प्रभारी व्यासपुर से चर्चा कर दुर्घटना संभावित स्थान को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
इस मौके पर बिलासपुर के डीएसपी हरविंद्र सिंह, खनन निरीक्षक अमन कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग से जेई राजेंद्र कुमार, व्यासपुर व साढौरा के थाना प्रभारी, पंचायत विभाग से ग्राम सचिव नरेश, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।