फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If our demands are not met, we will resume the agitation

Yamuna Nagar News: मांगें पूरी नहीं की गईं तो फिर शुरू करेंगे आंदोलन

Fri, 15 May 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 15 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
If our demands are not met, we will resume the agitation
दमकल केंद्र के बाहर बैठे कर्मचारियों को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद आठ अप्रैल से चल रही राज्यव्यापी दमकल कर्मचारियों की हड़ताल को 30 जून तक स्थगित करने की घोषणा की है। यूनियन ने चेतावनी दी कि इस दौरान मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।
यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि 13 मई को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच करीब छह घंटे तक चली बैठक में कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी। बैठक में निकाय मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वार्ता के बाद यूनियन ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

समझौते के तहत फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दमकल कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने पर सहमति बनी है। वहीं 1800 नियमित फायर ऑपरेटर भर्ती प्रक्रिया रद्द कर पे-रोल कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच के बाद उन्हें नियमित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका लाभ 55 वर्ष तक के कर्मचारियों को मिलेगा। इसके अलावा 1181 पे-रोल कर्मचारियों को 25,500 रुपये पे-स्केल, 60 प्रतिशत डीए और अन्य भत्ते देने का आश्वासन दिया गया है। कर्मचारियों को जोखिम व वर्दी भत्ता बढ़ाने, मेडिकल लीव 20 दिन करने और ऑनलाइन ट्रांसफर नीति में राहत देने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed