फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If it was found to be a girl in the womb, then got the first wife aborted and married the second

गर्भ में लड़की होने का पता चला तो पहली पत्नी का गर्भपात करवा दूसरी से रचाई शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
If it was found to be a girl in the womb, then got the first wife aborted and married the second
यमुनानगर। चाय में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर शादी करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोप है कि शादी के बाद गर्भवती होने और गर्भ में लड़की का पता चलने पर ससुरालियों ने पहले पीड़िता का गर्भपात कराया और फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद युवक की दूसरी शादी करा दी। इस आशय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, ननद, ननदोई, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात करवाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में एक महिला रहती है जो रिश्ते में उसकी दूर की भाभी लगती है। उसके भाई अजय का उनके घर आना जाना था। इस दौरान महिला के भाई ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि एक दिन चाय में नशीला पदार्थ देकर आरोपी अजय ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। फिर बहन और जीजा की मदद से पीड़िता को ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने आठ दिसंबर 2019 को अजय के साथ उसकी शादी करवा दी। कुछ महीने बाद वह गर्भवती हो गई। 27 जनवरी 2021 को अस्पताल में उसका चेकअप करवाया। इसके बाद आरोपी उसे सहारनपुर ले गए, जहां गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच करवाई। गर्भ में लड़की होने का पता चलने पर आरोपियों ने उसे दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। आरोप है कि जुलाई 2021 में उसके सास व ससुर ने उसके पति अजय की शादी दूसरी लड़की से करवा दी। जब उसने विरोध जताया तो ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed