फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If he refused to drink alcohol, he stabbed the youth with a knife, serious

शराब पीने से मना किया तो चाकू से युवक के गले पर किया वार, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
If he refused to drink alcohol, he stabbed the youth with a knife, serious
यमुनानगर। छप्पर के तलाकौर रोड स्थित एक चिकन सेंटर पर शराब पीने से मना करने पर दो युवकों ने एक युवक से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके गले पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल का उपचार अंबाला के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में दो आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सबलपुर निवासी गोपाल दास उर्फ गोल्डी ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह तलाकौर रोड स्थित चिकन सेंटर पर बैठा हुआ था तभी वहां पर उनके गांव का ही शुभम व छप्पर निवासी नील आया। आते ही आरोपियों ने उसे शराब पीने को कहा लेकिन उसने शराब पीने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उससे बहस करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी शुभम व नील से उसके साथ मारपीट की। आरोपी शुभम ने दुकान में मेज पर रखा एक सब्जी काटने का चाकू उठाया और उसके बाल पकड़कर उसके गले पर वार किया। जिससे उसके गले से खून बहने लगा। आरोपी ने फिर से चाकू का दूसरा वार किया तो उसने हाथ से उसे पकड़ लिया। चाकू खींचने पर उसकी अंगुलियां व हथेली कट गई। इससे वह घायल हो गया। दुकानदार राम कुमार व आसपास के लोगों ने उसे आरोपी शुभम व नील के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। दुकानदार और अन्य लोगों ने उसे सीएचसी सरस्वती नगर पहुंचाया। जहां उसे उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर किया गया। यहां से उसे नागरिक अस्पताल अंबाला रेफर किया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी शुभम व नील के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed