फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Identification of eight accused of firing in Dussehra ground

Yamuna Nagar News: दशहरा ग्राउंड में फायरिंग करने वाले आठ आरोपियों की पहचान

Thu, 20 Jul 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Identification of eight accused of firing in Dussehra ground
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में फायरिंग करने वाले आठ आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। शहर थाना पुलिस ने आठों आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई सिपाही राजेंद्र सिंह की शिकायत पर की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सिपाही राजेंद्र सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह दशहरा ग्राउंड की तरफ जा रहा था। तभी उसे पता चला कि तीन कारों और बाइकों पर सवार कुछ युवक यहां पर रुके थे और उनमें से कई के पास अवैध हथियार व रॉड थी। उन युवकों की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। कुछ युवकों ने गोलियां चलाई। इसके बाद वह फरार हो गए।
विज्ञापन

बाद में घटना की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि इनमें गांव भोगपुर निवासी आर्यन, खदरी निवासी सचिन उर्फ चीपू, दामला निवासी गुरी, दडवा निवासी शुभम, हमीदा निवासी कादिर, आशिक, जागधौली निवासी बब्बू और विक्रांत व कुछ अन्य युवक शामिल थे। पुलिस ने इन आठ आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी थी बोलेरो गाड़ी

दशहरा ग्राउंड के पास मंगलवार दोपहर को दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर झगड़ा हो गया था दोनों गुटों की ओर से कई राउंड हवाई फायर किए गए थे। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक आरोपी भाग निकले थे। फायरिंग करने वालों की एक बोलेरो गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया था। पास में लगे सीसीटीवी कैमले में यह पूरी घटना कैद हुई थी।

मामले में आठ आरोपियों को नामजद किया गया है। सीआईए की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - वेदपाल, जांच अधिकारी, शहर थाना यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed