Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ice cream vendor robbed at gunpoint

Yamuna Nagar News: धारदार हथियार के बल पर आइसक्रीम विक्रेता को लूटा

Wed, 03 Jul 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Ice cream vendor robbed at gunpoint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आइसक्रीम विक्रेता को धारदार हथियार दिखाकर तीन बदमाशों ने उससे 4800 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उससे मारपीट की। जिसमें उसकी रेहड़ी का सामान भी बिखर गया। बाद में विक्रेता के पीछे से आ रहे साथी ने शोर मचाया। वह उनकी और दौड़ा तो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। वारदात खारवन रोड पर हुई। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
चनेटी गांव निवासी जगन्नाथ ने बताया कि वह आइसक्रीम बेचने का काम करता है। मंगलवार को वह साइकिल रेहड़ी पर आइसक्रीम बेचने के लिए खारवन गांव में गया था। रात लगभग दस बजे वह वापस लौट रहा था। जब वह खारवन गांव से निकलकर रोड पर पहुंचा तभी बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने आइसक्रीम मांगी। उसने रेहड़ी रोककर उन्हें आइसक्रीम दे दी। आरोप है कि तभी उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और उसे पीछे से पकड़ लिया।
विज्ञापन

युवक के दो अन्य साथियों ने धारदार हथियार दिखाकर जेब से 4800 रुपये निकाल लिए। इतने में पीछे से उसका दूसरा साथी आइसक्रीम विक्रेता आ गया। झगड़ा होता देखा तो वह बर्फ तोड़ने का सुआ लेकर शोर मचाते हुए दौड़ पड़ा। इस तीनों युवक अपनी बाइक छोड़कर वहां से भाग निकले। सदर जगाधरी थाना प्रभारी अनंतराम का कहना है कि आइसक्रीम विक्रेता ने लूटपाट की शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed