फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   IAS, guide, yamunanagar, haryana

वित्त आयुक्त ने दिए आईएएस की तैयारी के टिप्स

Sat, 26 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sat, 26 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। डॉ. अंबेडकर एजूकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश वित्त आयुक्त राजस्व रहे करतार सिंह भौरिया पूर्व आईएएस ने आईएएस की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को टिप्स प्रदान किए। उन्होंने कहा कि एकाग्रता लगन व कड़ी मेहनत से किसी भी मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अगर उनको सही ढंग से मार्गदर्शन दिया जाए तो वह किसी भी मुकाम को प्राप्त कर सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर नजर रखते हुए एक तपस्वी की भांति पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मेहनत एवं लगन से कार्य किया जाता है तो परिस्थितियां अपने अनुकूल स्वयं ही बन जाती है। एकेडमी के संचालक पूर्व उद्योग मंत्री डॉ. कृपाराम पूनिया ने बताया कि केएस भौरिया की ज्योग्राफी विषय पर अच्छी पकड़ है। वह इस विषय के विशेषज्ञ भी रहे हैं। पूर्व जिला राजस्व अधिकारी ओपी रंगा ने बताया कि केएस भौरिया ने अपने अनुभव के आधार विद्यार्थियों को अनेक महत्वपूर्ण बातों की जानकारी प्रदान की। मौके पर पूर्व जिला आटार्नी सुरेंद्र पूनिया, जसवंत सिंह,  प्राध्यापक भूपेंद्र सैनी सहित प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed