फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   I have lost not to the world but to myself, mother... after writing this the teenager committed suicide by hanging himself

Yamuna Nagar News: जग से नहीं मैं खुद से हारा हूं मां... लिखकर किशोर ने फंदा लगा दी जान

Sat, 14 Jun 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
I have lost not to the world but to myself, mother... after writing this the teenager committed suicide by hanging himself
यमुनानगर। शहर की बैंक कॉलोनी में अपनी मां व बहन के साथ रह रहे 15 वर्षीय किशोर ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर ने फंदा लगाते हुए फोन से वीडियो भी बनाई। आत्महत्या करने से पहले किशोर ने अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल स्टोरी डाली। जिसमें उसने लिखा जग से नहीं मैं, खुद से हारा हूं मां।
विज्ञापन

बहन जब ट्यूशन से घर लौटी तो अपने भाई को फांसी पर लटका देख इसकी सूचना मां व पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की मदद से किशोर को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के माता व पिता का तीन साल पहले तलाक हो गया था। दोनों एक दूसरे को किशोर की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय अरमान की मां मुमताज व पिता रुकसद का तीन साल पहले तलाक हो गया था। तलाक के दौरान तय हुआ था कि अरमान अपने पिता रुकसद के साथ रहेगा जबकि बहन सना अपनी मां मुमताज के साथ रहेगी। तलाक के डेढ़ साल बाद पिता रुकसद ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से अरमान भी अपनी मां व बहन के साथ बैंक कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लग गया। शाम को अरमान की मां किसी काम से बाहर गई थी। बहन ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। अरमान घर पर अकेला था। तभी अरमान ने अपनी मां की चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे पर लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदा लगाते समय अरमान ने अपने फोन से आत्महत्या करने का वीडियो भी बनाया। इससे पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डाली। जिसमें उसने लिखा था कि जग से नहीं मैं, खुद से हारा हूं मां। जब उसकी बहन सना शाम को ट्यूशन से घर पहुंची तो उसने अरमान को फंदे पर लटके देखा। उसने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा और अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां का कहना है कि उसका बेटा अपने पिता के दूसरे विवाह से परेशान था। उसी परेशानी के चलते वह उसके पास आ गया था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की। उधर, मृतक के पिता रुकसद ने उसकी मां को अरमान के आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौके से मिले मोबाइल में युवक के आत्महत्या करने की वीडियो मिली है। मोबाइल में मिली वीडियो में उसने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed