फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   I have 250 varieties of plants in my garden, a peacock came during the Corona period

Yamuna Nagar News: मेरी बगिया में 250 किस्म के पौधे, कोरोना काल में आई थी मोरनी

Mon, 09 Jun 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
I have 250 varieties of plants in my garden, a peacock came during the Corona period
मुझे बचपन से ही पौधों से बहुत प्यार है। जब स्कूल जाता था तो रास्ते में कोई पौधा लगा हुआ मिल जाता जाता था तो उसे उखाड़ कर अपने घर ले आता था। फिर उसे घर के आंगन में लगाकर उसे पानी देता था। जैसे-जैसे बड़ा होता गया तो बिजनेसमैन होने के साथ पौधों व प्रकृति के प्रति लगाव और ज्यादा बढ़ता गया।
विज्ञापन

मैंने अपने घर में 15 साल से घर में पौधे लगा रखे हैं। जिसमें 100 से ज्यादा गमले हैं। इसके अलावा 400 वर्ग गज में अलग से बगिया है। कुल मिलाकर मेरे घर में 250 किस्म के पौधे लगे हुए हैं। इस बगिया में पौधों के अलावा मैं मौसमी सब्जी जैसे गाजर, मूली, धनिया, पुदीना, मेथी, पालक, खीरा, तुलसी लगाता हूं। पौधों में डेकोरेटिव प्लांट, बांस के पौधे, राखी बेल, मोगरा, मनी प्लांट, अलमंडा व ऑक्सीजन प्लांट समेत विभिन्न प्रकार के पौधे लगे हुए हैं।
विज्ञापन

घर में हरियाली का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि शहरों में केवल पार्क में ही पौधे व फूल देखने को मिलते हैं। घर में हरियाली होने से अच्छा महसूस होता है और कहीं न कहीं यह हमारी सोच को भी पॉजिटिव बनाने में मदद करते हैं। मुझे याद है जब कोरोना महामारी आई थी। बीमारी के डर से सभी लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए थे। उस दौरान मेरे घर की बगिया में मोरनी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरनी ने करीब एक घंटे तक पूरी बगिया में विचरण किया। वह कभी घर की छत पर जाती तो कभी नीचे। वह दिन मेरे लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। उसकी फोटो आज भी मैंने सहेज कर रखी है क्योंकि शहर के बीच में मोर बहुत मुश्किल से देखने को मिलता है। मैं और मेरी पत्नी दोनों ही पौधों की देखभाल करते हैं। इनमें पानी देने के अलावा समय-समय पर खाद डालते रहते हैं। प्रस्तुति - अंकुर जैन, संजय विहार, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed