{"_id":"60d786048ebc3e323068dcd0","slug":"husband-s-friend-misbehaved-with-a-cold-drink-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl745077184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के दोस्त ने कोल्डड्रिंक में नशा पिला किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के दोस्त ने कोल्डड्रिंक में नशा पिला किया दुष्कर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। महिला चार माह की गर्भवती हो गई तो आरोपी व उसके परिजनों ने महिला पर गर्भपात करवाने का दबाव बनाया। महिला के मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पति की कालोनी के ही अंकुश के साथ दोस्ती थी। पति की गैरमौजूदगी में अंकुश अक्सर उनके घर पर आ जाता था। वह 24 अक्टूबर 2020 को अपने पति के साथ घर पर मौजूद थी। इस दौरान आरोपी अंकुश उनके घर पर आ गया। आरोपी ने दोनों को पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। कोल्डड्रिंक पीते ही वह और उसका पति बेहोश हो गए। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद अक्सर जब भी उसका पति घर पर नहीं होता था अंकुश उसके साथ गलत काम करता था। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह चार माह से गर्भवती हो गई। जब उसने इस बारे मेंअंकुश को बताया तो उसने और उसके परिजनों ने उस पर गर्भपात करवाने का दबाव बनाया। जब उसने गर्भपात करवाने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसके व उसके पति के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एसआई कुसुमलता का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।