फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband runs off with mistress, taking wife's jewelry

Yamuna Nagar News: पत्नी के आभूषण लेकर प्रेमिका संग भागा पति

Sat, 06 Jun 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Husband runs off with mistress, taking wife's jewelry
यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना क्षेत्र में एक विवाहित युवक अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति घर से जाते समय उसके सोने के आभूषण और नकदी भी साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 अगस्त 2017 को हुई थी। विवाह में दूल्हे पक्ष की मांग के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और शादी के अगले दिन से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति लगातार बाइक की मांग करता था।महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध थे। विरोध करने पर उसके साथ झगड़ा किया जाता था। महिला के अनुसार 20 नवंबर 2025 को उसका पति एक युवती के साथ भाग गया। जाते समय वह घर में रखे सोने के जेवर और नकदी भी ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed