फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband murdered to marry lover, three arrested

Yamuna Nagar News: प्रेमी से साथ शादी करने के लिए कराई पति की हत्या, तीन काबू

Tue, 26 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered to marry lover, three arrested
गोबिंद। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साढौरा के गांव बकाला निवासी 29 वर्षीय गोबिंद उर्फ प्रिंस की 14 मई की रात को हुई हत्या की गुत्थी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की टीम ने सुलझा दी। पुलिस ने तीन माह बाद इस केस में खुलासा किया कि प्रिंस की हत्या गांव के ही हैप्पी व दिव्यांशु ने की। प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या की गई। हैप्पी का मृतक प्रिंस की पत्नी प्रीति से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे।
हैप्पी को प्रिंस का दोस्त बताया जा रहा है। प्रिंस को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने यह योजना बनाई थी। डीएसपी हरविंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में मामले की पूरी जानकारी दी है। थाना प्रबंधक उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी प्रीति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं आरोपी हैप्पी व दिव्यांशु को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रिंस का शव 15 मई की सुबह को कालाअंब मार्ग पर कराल घाट के पास कच्चे रास्ते पर मिला था। पास में उसकी बाइक पड़ी थी। जिससे ही उसकी शिनाख्त की। हत्यारे ने उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किए हुए थे। उसके चेहरे की पहचान तक नहीं हो रही थी। पास में ही एक चाकू भी मिला था। इस मामले में थाना साढौरा में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से पुलिस की टीम तफ्तीश कर रही थी। मृतक के परिजनों ने भी शक जताया कि हत्या में उसकी पत्नी प्रीति का हाथ हो सकता है, क्योंकि दोनों के बीच अक्सर मनमुटाव रहता था। जब पुलिस ने प्रीति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। रास्ते से बाइक पर लिफ्ट ली दोनों आरोपियों ने तय योजना के तहत हैप्पी व दिव्यांशु ने हिमालयन कालेज कालाआंब के पास से प्रिंस से लिफ्ट ली।
उसे कहा कि उनकी बाइक कोई लेकर गया है। उन्हें पता था कि रोजाना शाम को प्रिंस कालाआंब से ड्यूटी से आता है। जब वह दोनों बाइक पर प्रिंस के साथ बैठकर चले तो रास्ते में पीछे से बैग से निकालकर प्रिसं पर राड से वार कर दिया। जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर पड़ा। जिसके बाद कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी हैप्पी टैक्सी चलाता है।
गोबिंद की हत्या ने पिता मलकीत के घर का इकलौता चिराग बुझा दिया तो साथ ही दो मासूम बच्चियों के सिर से साया भी छीन लिया है। मूलरूप से नारायणगढ़ के बरौली गांव के रहने वाले मलकीत कुछ ही साल पहले बकाला गांव में रहने लगे थे। रिटायर्ड फौजी मलकीत ने अपने बेटे गोबिंद की शादी 2018 में पांवटा साहिब की प्रीति संग की थी।
उन दोनों के परिवार में दो मासूम बच्चियां गीता व वंशी है। बीकॉम तक शिक्षित गोबिंद कालाअंब की सरिया फैक्टरी में सीएनसी ऑपरेटर का काम करता था। रोजाना की तरह 14 मई को भी वह शाम को जल्दी वापस आने का वादा करके गया था।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस

गोबिंद की हत्या के बाद से हत्यारों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। चूंकि हत्यारोपियों ने अपने-अपने मोबाइल स्वीच ऑफ कर अपने घरों में रख दिए थे ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस कर उन तक न पहुंच जाए। ऐसे में पुलिस के पास अब केवल सीसीटीवी फुटेज ही बची थी। इसी को पुलिस ने वारदात स्थल से लेकर हत्यारोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed