फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband arrested in dowry murder, plea for action against others

दहेज हत्या में पति गिरफ्तार, अन्य पर कार्रवाई की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested in dowry murder, plea for action against others
जगाधरी के नालागढ़ माजरा में जहरीला पदार्थ निगलने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतका के पिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। साथ ही गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छोटाबांस निवासी जसबीर सिंह ने बताया था कि सात अप्रैल 2021 को उसने अपनी बेटी काजल (21) की शादी शहर जगाधरी के गांव नालागढ़ माजरा निवासी रजत के साथ की थी। शादी में उसने हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद उसकी बेटी के पति रजत, ससुर सूरजभान, जेठ दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, ननद दीक्षा आदि ने दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी बेटी को कम दहेज लाने के ताने मारे गए। वहीं उसकी बेटी से बाइक, नगदी व गहनों की मांग की गई। शुक्रवार 25 फरवरी की शाम को उसकी बेटी के साथ उसकी बात हुई थी। इसके बाद शनिवार शाम को चार बजे उसके पास फोन आया कि काजल की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर वह जगाधरी में बिलासपुर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंचा, जहां उसकी बेटी को दाखिल करवाया गया था। बाद में उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। रविवार सुबह 10 बजे उसकी बेटी की मौत हो गई। आरोप है कि उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा जहर देकर मारा गया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में पुलिस ने मृतका के पति रजत को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी चार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। शिकायतकर्ता की मांग है कि मामले में नामजद अन्य चार लोगों को भी पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। शिकायतकर्ता जसबीर ने बताया कि यदि मामले में नामजद लोगों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह गृहमंत्री अनिल विज से मिलकर शिकायत दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed